जापानी सीखें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जापानी सीखें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 जून 2011

जापानी पाठ - ढाबे में - भाग 2

ढाबे में - भाग 1 में हमने भोजन सम्बन्धी कई नये शब्द सीखे। आइये एक वार्तालाप के द्वारा उनके वाक्य प्रयोग देखें।

* क्या पास में कोई भारतीय ढाबा है?
- चिकाकु नी इन्दो र्यूरी नो रेसुतोराँ वा अरि मासु का?

* क्षमा कीजिये, मुझे पता नहीं।
- सुई मा सेन। शिरि मा सेन।

* वहाँ एक जापानी ढाबा है।
- सोको नि निहॉन र्यूरी तेन गा अरिमासु।

* धन्यवाद, हम वहाँ जायेंगे।
- अरिगात्तो गोज़ाइमासु! सोको नि इकि मासु।

* यही स्थल है।
- कोरेगा सोनो बस्यो देसु।

* स्वागत है!
- योकोसो!

* क्या आपका आरक्षण है?
- योयाकु वा अरि मासु का?

* नहीं, मैंने टेबल बुक नहीं कराई थी।
- ईये, वताशि वा योयाकु शिमासेन।

[शेष अगले अंक में]

बुधवार, 18 मई 2011

जापानी पाठ - ढाबे में - भाग 1

भोज्य पदार्थ - ताबे मोनो
पक्वान्न - र्यूरी
दुग्ध - न्यू, मिडुकु
भोजन करना - स्योकूजी
शाकाहारी भोजन - बेजीतेरियन / नो ताबे मोनो / शोजिन र्योरी
शाकाहारी व्यक्ति - बेजीतेरियन, साई शोक शूगी शा
मांसाहारी व्यक्ति - ही बेजीतेरियन
भारतीय भोजन - इन्दो र्यूरी
जापानी भोजन - निहोन र्यूरी