Japanese लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Japanese लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

कुछ वाक्य परिचय के - जापानी में

तिरंगा टोक्यो में 
प्रश्नवाचक शब्द
===============
क्या? - नान
कब? - इत्सु
कहाँ? - दोको
कौन? - दारे
क्यों? - नाज़े
कितना? - इकुरा
है? - देसुका?
क्या है? - नान देसुका?


वार्ता
===============
आप कौन हैं? - अनता वा दारे देसु का

मैं अनुराग हूँ - वताशि वा अनुराग देसु

आपका नाम क्या है? - (अनता नो) नमाए वा नान देसु का

मेरा नाम अनुराग है - वताशि नो नमाए वा अनुराग देसु

आप कैसे हैं? - गेंकि देसु का?

मैं ठीक हूँ - गेंकि देसु

मैं भारत से आया हूँ - इन्दो करा किमाशिता

मिलकर प्रसन्नता हुई - हजिमेमशिते

क्या आप जापानी समझते हैं? - निहोंगो वकारिमसु का?

मैं नहीं समझता - वकारिमासेन

आप कितने बडे हैं? - अनता वा इकुत्सु देसु का?

मैं 111 वर्ष का हूँ - वताशि ह्याकु ज्युइचि देसु

होटल कहाँ है? - होटेलु वा देसु का?

मंगलवार, 1 मार्च 2011

योकोसो जापान! स्वागत है श्रीमान [पाठ 1]

घर बैठे जापानी सीखिये

जापानी टीवी पर मौसम समाचार
कुन्निचिवा!

हिन्दी से जापानी सीखने के मेरे इस व्यक्तिगत प्रयास में आपका स्वागत है। वैसे भी बहुत दिनों से किसी नई भाषा पर हाथ साफ नहीं किया था। सोचा कि जापानी ही सीख लेते हैं। जितना सीखते जायेंगे उसके नोट्स बनाकर यहाँ रखते जायेंगे।  सम्भव हुआ तो उच्चारण सहायता के लिये ऑडिओ भी रखेंगे।



आज के पाठ में हम ऐसे कुछ शब्द जानेंगे जिन्हें आप स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकते हैं।   

नमस्ते = कुन्निचिवा
शुभ प्रभात = ओहायो
स्वागत = योकोसो (सर्वमान्य शब्द);
स्वागत = इरासाइमासे (दुकानदार द्वारा ग्राहक के स्वागत के लिये प्रयुक्त)
हाँ = हाइ
न = आइ
जापानी (भाषा) = निहोंगो
अरिगात्तो = धन्यवाद
प्राचीन भारत = तेन्जिकु (स्वर्ग का केन्द्र)
भारत = इन्दो
शाकाहारी भोजन = शोजिन र्योरी

और अब आज के लिये भारत में जापानी भाषा का सबसे प्रचलित शब्द, सायोनारा (विदा) अगले पाठ तक!